फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government bus breaks down at Ladrour Chowk, passengers troubled

Hamirpur (Himachal) News: लदरौर चौक पर खराब हुई सरकारी बस, यात्री परेशान

Tue, 20 May 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 20 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। एचआरटीसी की बसों के खराब होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। सप्ताह में एक या दो बसें बीच सफर में खराब हो जाती हैं जिस कारण यात्री दिक्कतें झेलते हैं। एचआरटीसी ने यात्री किराया तो बढ़ाया है लेकिन सुविधाओं में सुधार नहीं किया है। इसी का प्रमाण है सोमवार को एचआरटीसी धर्मपुर डिपो की बस का लदरौर चौक में खराब होना। बस के खराब होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं। यह बस जोगिंद्रनगर से अमृतसर जा रही थी कि लदरौर चौक में इसके पहिये थम गए। सड़क के बीचों-बीच बस खराब होने के कारण जाम भी लग गया।
विज्ञापन

यात्रियों में सतीश कुमार, रिया ने बताया कि वे धर्मपुर से बस में सफर कर रहे थे। यह बस पहले ही दो घंटे देरी से चल रही थी। अब बस के खराब होने के कारण गतंव्य तक पहुंचने में देरी होगी। सांस्कृतिक कला मंच जाड़ के प्रधान वीर सिंह रणौत ने बताया कि सरकार ने बसों के किराये तो बढ़ा दिए हैं लेकिन सुविधाएं शून्य ही हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन को बसों की उचित मरम्मत करके ही रूट पर भेजना चाहिए। इस बारे बस के ड्राइवर अनिल कुमार ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ जाने से परेशानी हुई है। इस बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। अन्य बस का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed