{"_id":"66113d70712afc12ba056777","slug":"got-repairs-done-and-increased-toilet-fees-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-125130-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मरम्मत करवाई और बढ़ा दिया शौचालयों का शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मरम्मत करवाई और बढ़ा दिया शौचालयों का शुल्क
विज्ञापन
नगर परिषद हमीरपुर ने की बढ़ोतरी, अब 5 की जगह चुकाने होंगे 10 रुपये
लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए की गई दामों में बढ़ोतरी : मिन्हास
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने शौचालयोंं के शुल्कों में बढ़ोतरी कर दी है। अब लोगों को पांच रुपये की जगह 10 रुपये शुल्क अदा करना पड़ेगा। नगर परिषद हमीरपुर ने शौचालयोंं का मरम्मत कार्य करवाने के बाद शुल्क में बढ़ोतरी की है। अभी तक शौचालयों के बाहर कोई भी रेट लिस्ट नहीं लगाई गई हैै। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में छह माह पहले सभी शौचालयों का मरम्मत कार्य शुरू किया था। अब यह कार्य पूरा हो चुका है। इन शौचालयों के बाहर सफाई व्यवस्था को सही रखने के लिए नगर परिषद ने एक निजी कंपनी के माध्यम से सफाई कर्मचारी रखे हैं। यह कर्मचारी हर समय शौचालय के बाहर रहेगा और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखेगा। नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि शौचालयों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। अब मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। अब शौचालयों को दोबारा शुरू कर दिया गया है। लघुशंका के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। अगर शौच से निवृत्त होना है तो दस रुपये का शुल्क अदा करना पड़ेगा। लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए इन दामों में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा शहर में नए शौचालयों का निर्माण भी किया जा रहा है। नए शौचालयों का निर्माण एवं पुराने शौचालयों के मरम्मत कार्य पर लगभग एक करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।