{"_id":"65c7d1973f929dd2fa0f9754","slug":"gold-and-silver-jewelery-and-cash-worth-rs-13-lakh-stolen-from-ex-servicemans-house-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-120958-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पूर्व सैनिक के घर से 13 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पूर्व सैनिक के घर से 13 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत धनवान गांव में पूर्व सैनिक के घर दिनदहाड़े चोरों ने 13 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी की है। भोरंज पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह घटना शुक्रवार की है।
पूर्व सैनिक अजीत सिंह पुत्र किशनू राम गांव धनवान, डाकघर डेरा परोल, तहसील भोरंज जिला हमीरपुर अपनी पत्नी अमरो देवी के स्वास्थ्य की जांच के लिए सुबह करीब 10.30 बजे हमीरपुर अस्पताल गए हुए थे। उनकी दो पुत्र बहुएं बिंदु व मीनू भी अपनी सास के साथ थीं। घर में कोई न होने पर चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया।
जब परिजन दोपहर करीब तीन बजे घर पहुंचे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ पाया और कमरे के अंदर अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। चोरों ने घर के अंदर से सास, दो बहुओं की सोने की तीन नथ, मंगलसूत्र, टीक, अंगुठियां, बच्चों के आभूषण, चांदी के आभूषण और कुछ नकदी को चुरा लिया है। इनकी कीमत करीब 13 लाख के करीब बताई जा रही है। भोरंज थाना प्रभारी मस्त राम नाइक ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।