फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Girls of Girls School Nadaun will represent the district in the state level art festival

राज्य स्तरीय कला उत्सव में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी कन्या विद्यालय नादौन की छात्राएं

Sun, 19 Dec 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Girls of Girls School Nadaun will represent the district in the state level art festival
राज्यस्तरीय कला प्रतियोगिता के लिए चयनित नादौन कन्या स्कूल की छात्राएं अध्यापकों के साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन की चार छात्राओं ने खंड और जिला स्तर के कला उत्सव में आठ में से पांच प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनमें निकिता राज कौंडल, रिमझिम, मुस्कान चौधरी और आकांक्षा धीमान शामिल हैं।
विज्ञापन

पारंपरिक लोकगीत, शास्त्रीय गीत, पारंपरिक लोक वाद्य संगीत, पारंपरिक लोकनृत्य तथा दृश्य कला थ्री डी में खंड और जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके इन छात्राओं ने विद्यालय तथा शिक्षा खंड नादौन का नाम रोशन किया है। इन छात्राओं की सफलता में विद्यालय के संगीत अध्यापक नरेंद्र सिंह ठाकुर, कला अध्यापक बनिता कुमारी और संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया शास्त्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह सभी छात्राएं जिला मंडी में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव-2021 में शिक्षा खंड नादौन के बीआरसी अनिल कुमार धीमान की अगुवाई में जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

विगत वर्ष भी विद्यालय की दीप ज्योति कौंडल ने दृश्यकला-2डी में राष्ट्रीय कला उत्सव में भाग लिया था। इस वर्ष भी विद्यालय की छात्रा निकिता राज कौंडल दृश्यकला-3डी में उत्तम प्रदर्शन कर रही है और जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व कर रही है। प्रधानाचार्य मीना कुमारी सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने रविवार को इन छात्राओं को राज्य स्तरीय कला उत्सव 2021 में भाग लेने के लिए रवाना किया। बीआरसी नादौन अनिल कुमार धीमान ने कहा कि खंड नादौन के छात्र-छात्राएं गतिविधियों में उत्तम प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक शिक्षा खंड नादौन को गौरवान्वित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed