फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Girls must inform family members before taking lift in unknown vehicle: Satpal

अनजान वाहन में लिफ्ट लेने से पूर्व परिजनों को जरूर सूचित करें लड़कियां : सतपाल

Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Girls must inform family members before taking lift in unknown vehicle: Satpal
रावमापा कन्या सुजानपुर में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राएं। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। समाज में कभी पुरुषों को ही महत्व दिया जाता था, लेकिन आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। लड़कियां हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लेकर परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। यह शब्द थाना प्रभारी सुजानपुर सतपाल शर्मा ने राजकीय कन्या उच्च पाठशाला सुजानपुर में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत आयोजित 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में कहे। उन्होंने कहा कि संघर्ष ही जीवन को निखारता है। इसलिए अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत और संघर्ष करें।
विज्ञापन

शर्मा ने छात्राओं को उनकी अहमियत बताते हुए कहा कि चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या खेलों का, लड़कियां खूब नाम रोशन कर रही हैं। अच्छी सोच से ही राष्ट्र का विकास होता है। पुलिस का भूमिका हमेशा जनता के सहयोग के लिए सकारात्मक रहती है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को किसी भी अनजान वाहन में आपातकाल में लिफ्ट लेने से पूर्व अपने परिजनों को सूचित करना चाहिए तथा अनजान मोबाइल कॉल से भी बचकर रहना चाहिए।
विज्ञापन

साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 112, गुड़िया हेल्पलाइन 1515, चाइल्ड लाइन 1098 आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता कठिनाई के दौर से गुजरकर भी अपने बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देते हैं। इसलिए उनकी भावनाओं, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए। मुख्याध्यापक प्रताप ठाकुर ने छात्राओं को दी गई कानूनी जानकारी से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे थाना प्रभारी सतपाल शर्मा का मुख्य अध्यापक प्रताप ठाकुर, मुनीष पाजला, सुशील कुमार, नीलम कुमारी, पवना, रिकेश कुमार ने स्वागत किया। मुख्याध्यापक ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed