फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Get biometric authentication done before 4 pm today

Hamirpur (Himachal) News: आज शाम चार बजे से पहले करवाएं बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण

Mon, 18 Dec 2023 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को 19 दिसंबर शाम चार बजे तक केंद्र सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना को लेकर अपना बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण सुनिश्चित करना होगा। वर्ष 2023-24 की छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों के आवेदन पत्र सत्यापित करने से पहले उस संस्थान के मुखिया और छात्रवृत्ति नोडल ऑफिसर को अपनी बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण करवाना अनिवार्य है। उच्च शिक्षा विभाग के कार्यालय में यह प्रमाणीकरण प्रक्रिया होगी। यदि किसी संस्थान के मुखिया या नोडल आफिसर की बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण अभी तक नहीं करवाया है तो वो उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर के कार्यालय में सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक यह काम करवा सकता है। संस्थान के मुखिया और नोडल अधिकारी दोनों की प्रमाणीकरण प्रक्रिया के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर संस्थान में से इन दो अधिकारियों में कोई एक बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण नहीं करवाता है तो वह अपने संस्थान के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पोर्टल पर सत्यापित नहीं कर पाएंगे। ऐसे में इसका जिम्मेदार उन्हें ठहराया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अशोक कौशल ने कहा कि सभी संस्थानों को प्रमाणीकरण के लिए पूर्व में ही सूचित कर दिया गया था, लेकिन अभी भी अगर कोई संस्थान बचा है तो 19 दिसंबर को यह कार्य करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख संस्थान
जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूल कॉलेज, एनआईटी हमीरपुर, कॅरिअर प्वाइंट विवि तरक्वाड़ी, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, समस्त सरकारी और निजी कॉलेज, समस्त निजी बीएड कॉलेज, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधीन संस्थान, सरकारी और निजी आईटीआई, सरकारी और निजी पाठशालाओं के मुखियों को बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed