फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   General Supervisor Shyam Lal Poonia guided the polling parties

Hamirpur (Himachal) News: सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने पोलिंग पार्टियों का किया मार्गदर्शन

Sun, 26 May 2024 08:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 26 May 2024 08:53 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात किए गए सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने शनिवार को राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के सभागार में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग टीमों के दूसरे दौर के पूर्वाभ्यास का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए श्याम लाल पूनिया ने कहा कि पोलिंग टीम के सभी सदस्यों को मतदान प्रक्रिया और ईवीएम-वीवीपैट की हैंडलिंग की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए, ताकि वोटिंग के दौरान कोई समस्या या अनावश्यक विवाद उत्पन्न न हो। मतदान केंद्र की स्थापना, ईवीएम-वीवीपैट की सेटिंग और अन्य सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही होनी चाहिए।
विज्ञापन


श्याम लाल पूनिया ने कहा कि एक जून को सभी पोलिंग पार्टियां टीमें अपने-अपने बूथ पर सुबह 5:30 बजे मॉक पोल शुरू करें और सारी प्रक्रिया को पूरा कर निर्धारित समय यानी सात बजे मतदान शुरू करवा दें। मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम-वीवीपैट की सीलिंग और जमा करवाने की प्रक्रिया के दौरान भी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी पदम चंद, एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला, ईवीएम-वीवीपैट मास्टर टेनर विजय चौहान ने भी पोलिंग पार्टियों को मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

दूसरे दौर के पूर्वाभ्यास के बाद पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारियों ने बड़ू में ही स्थापित फेसिलिटेशन सेंटर (सुविधा केंद्र) पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान भी किया।


मतगणना केंद्रों का निरीक्षण
हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने शनिवार दोपहर बाद बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में विधानसभा क्षेत्र भोरंज, हमीरपुर और नादौन के मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना केंद्रों की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी हमीरपुर पदम चंद, एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed