फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Garbage collection work begins in newly added municipal wards

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम में जुड़े नए वार्डों में कूड़ा उठाने का कार्य शुरू

Sun, 19 Oct 2025 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 19 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम ने शहर के साथ सड़क के किनारे सटे वार्डों से कूड़ा उठाना शुरू करवा दिया है। नगर निगम ने फिलहाल उन क्षेत्रों से कूड़ा उठाना शुरू किया है, जहां पर वाहनों की आवाजाही सुगमता के साथ हो रही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों से कूड़ा एकत्रित करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा नगर निगम शीघ्र ही अन्य वार्डों से डोर-टू-डोर गारबेज उठाना शुरू कर देगा। नगर निगम ने हमीरपुर शहर के 11 वार्डों में डोर-टू-डाेर गारबेज उठाने के बाद अब अन्य वार्डों में भी कूड़ा उठाने की कवायद धीरे-धीरे शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फिलहाल नगर निगम ने सड़क के किनारे स्थित होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों से गीला और सूखा कचरा उठाना शुरू किया है। नगर निगम ने कूड़ा उठाने के लिए अलग-अलग दाम तय किए हैं, जिसमें 60 रुपये से पांच हजार रुपये तक दाम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम के सभी वार्डों को रिवाइज्ड किया गया है। नए क्षेत्र जुड़ने से नगर निगम में 11 वार्ड के 15 वार्ड बन गए हैं। नगर निगम ने अक्तूबर में अन्य वार्डों से गारबेज उठाने की बात कही थी। इसे अमलीजामा पहनाते हुए यह कवायद शुरू की गई है।

नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो अन्य वार्डों में भी गारबेज उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद नगर निगम में कूड़ा बढ़ने का अनुमान है। नगर निगम के आयुक्त राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि कुछ नए वार्डों में कूड़ा उठाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। शीघ्र ही नए वार्डों में कूड़ा उठाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed