Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gandhi Chowk echoed with slogans of Pakistan Murdabad, Hindustan Zindabad

Hamirpur (Himachal) News: पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंजा गांधी चौक

Tue, 06 May 2025 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 06 May 2025 05:30 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Chowk echoed with slogans of Pakistan Murdabad, Hindustan Zindabad
आतंकवाद के मुद्दे पर हमीरपुर के मुख्य बाजार में विरोध रैली निकालते पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद
हमीरपुर। जिला भाजपा ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को गांधी चौक में हल्ला बोला। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अगुवाई में गांधी चौक से लेकर मिनी सचिवालय हमीरपुर तक विरोध रैली भी निकाली गई। रैली में मुख्य वक्ता के रूप में सांसद अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक और संगठन के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांधी चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से गांधी चौक गूंज उठा। इसके बाद उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह के माध्यम से वैध व अवैध पाकिस्तानियों को हिमाचल प्रदेश से बाहर निकालने संबंधी ज्ञापन प्रदेश सरकार को भेजा गया। गांधी चौक पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाली है और इसकी निंदा केवल देश में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है। यह हमला पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना के इशारे पर अंजाम दिया गया है। हमले में 27 निर्दोष भारतीयों को उनके धर्म के आधार पर मौत के घाट उतार दिया गया, जो कि एक अत्यंत निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। इससे पूरी दुनिया में पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बना है और भारत सरकार इस पर करारा जवाब देगी। निर्दोष नागरिकों का बलिदान जाया नहीं होने देंगे। उनके शरीर से बहे लहू के एक-एक कतरे का हिसाब आतंकियों और उसे पालने-पोषने वालों से लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, विधायक आशीष शर्मा, विधायक आईडी लखनपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, कमलेश कुमारी, विजय अग्निहोत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, नवीन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed