फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   fully rashion are not in depot

डिपो होल्डर नहीं उठा रहे राश्ान कोटा

Tue, 02 Feb 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
fully rashion are not in depot
जिले में महज चार दर्जन डिपुओं में ही उपभोक्ताओं को पूरा राशन कोटा मिल पाया है। शेष 244 डिपुओं में अब तक भी उपभोक्ताओं को पूरा राशन का कोटा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने खाद्य आपूर्ति विभाग, सिविल सप्लाई कारपोरेशन और प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


हमीरपुर में कुल 292 डिपो हैं। इनमें कुल एक लाख 33 हजार 562 राशन कार्डधारक पंजीकृत हैं। नवंबर माह से सभी डिपुओं में चीनी और दालों की सप्लाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में सभी सिविल सप्लाई कारपोरेशन के गोदामों में राशन की सप्लाई पहुंच गई है, लेकिन अधिकतर डिपो होल्डरों ने गोदामों से राशन की सप्लाई नहीं उठाई है।

जिले के महज चार दर्जन के करीब डिपो होल्डरों ने ही राशन की पूरी सप्लाई उठाई है। हमीरपुर ब्लॉक के लगभग सभी डिपो होल्डरों ने राशन की पूरी सप्लाई उठा ली है, जबकि शेष ब्लॉकों के अधिकतर डिपो होल्डरों ने सप्लाई नहीं ली है। इसके चलते उपभोक्ताओं को जनवरी माह में भी राशन कोटा नहीं मिल पाया है।


करीब 244 डिपुओं में कहीं चीनी तो कहीं दालों की पूरी सप्लाई नहीं मिल पाई है। उपभोक्ता बाजार से महंगी दरों पर राशन खरीदने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग और सरकार से मांग की है कि डिपुओं में पूरे राशन का कोटा मुहैया करवाया जाए।
....
गोदामों में राशन की पूरी सप्लाई पहुंच गई है। सभी डिपो होल्डर इस माह गोदामों से राशन की पूरी सप्लाई उठाकर उपभोक्ताओं को देना सुनिश्चित करें।
-जेसी वर्मा, डीएफसी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed