फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Free coaching classes started for 100 children of government schools

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूलों के 100 बच्चों के लिए आरंभ हुईं निशुल्क कोचिंग कक्षाएं

Sat, 09 Dec 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में शनिवार को सरकारी स्कूलों के 100 विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू हो गई हैं। जिले के सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों को जेईई और नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग के सहयोग से विशेष पहल शुरू की गई है। कक्षाओं के लिए चयनित बच्चों को विशेषज्ञ शिक्षक भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित की कोचिंग दे रहे हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की दिशा में कार्य कर रही है तथा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन ने हमीरपुर के सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों को जेईई और नीट की कोचिंग प्रदान करने की पहल की है। जेईई और नीट परीक्षा की कोचिंग के लिए ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से 50-50 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इन बच्चों के लिए शनिवार से राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में विशेष कोचिंग क्लासेज शुरू कर दी गई हैं। इन क्लासेज में विशेषज्ञ शिक्षक बच्चों को कोचिंग प्रदान कर रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई अन्य कदम भी उठाए जाएंगे, ताकि ये बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed