{"_id":"64b189e880fb7f4d9707264f","slug":"fraud-of-lakhs-from-former-soldier-of-patta-panchayat-case-registered-in-police-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-3278-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पट्टा पंचायत के पूर्व सैनिक से लाखों की ठगी, पुलिस में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पट्टा पंचायत के पूर्व सैनिक से लाखों की ठगी, पुलिस में केस दर्ज
Fri, 14 Jul 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत पट्टा के तहत आने वाले लडवीं गांव के पूर्व सैनिक से 3,15, 000 रुपये की ठगी की गई है। शातिर ने मां की बीमारी का बहाना बनाकर इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया। फोन कॉल के माध्यम से ठग ने बताया कि वह उनकी भांजी का पति बोल रहा है। उसने बताया कि उसकी माता बीमार है और काफी गंभीर स्थिति में है।
फर्जी कॉल करने वाले व्यक्ति ने पूर्व सैनिक को अपने बैंक खाते में 9 लाख रुपये ट्रांसफर करने की बात कही। वहीं मुंबई से भी व्यक्ति को फोन आया कि आपके खाते में 9 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं। ठग ने व्यक्ति को कहा कि वह उसके द्वारा बताए गए अकाउंट नंबर में पैसा ट्रांसफर कर दे और 9 लाख रुपये बाद में उनके खाते में आ जाएगा। पीड़ित व्यक्ति उसके झांसे में आ गया तथा उसके बताए गए खाते में 3,15,000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी।
पैसा ट्रांसफर होने के बाद व्यक्ति को किसी तरह की कोई कॉल नहीं आई। ऐसे में वह समझ गया कि वह ठगी का शिकार हो गया है। बाद में मामला साइबर क्राइम मंडी को भेजा गया। साइबर क्राइम मंडी की तरफ से अब मामला जांच के लिए भोरंज पुलिस थाना को भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तक उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला नहीं है लेकिन अगर भोरंज थाना में ऐसा कोई मामला आया है तो मामले की जांच की जाएगी।