फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fraud of five and a half lakh rupees by cloning the voice of a friend living in Canada

Hamirpur (Himachal) News: कनाडा रह रहे दोस्त की आवाज क्लोन कर साढ़े पांच लाख की ठगी

Thu, 30 Nov 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। जिले के बड़सर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से बेहद ही शातिर अंदाज में ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने विदेश रह रहे दोस्त की आवाज को क्लोन कर व्यक्ति से साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी की है। मामले में साइबर थाना मध्य खंड मंडी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बड़सर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका एक दोस्त कनाडा में रहता है। एक दिन अचानक उसे अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया। अज्ञात व्यक्ति उसके दोस्त की आवाज में बात कर रहा था। शातिर ने फोन पर कहा कि उसका पासपोर्ट एजेंट के पास फंस गया है और उसे तत्काल पांच लाख रुपये चाहिए। व्यक्ति ने आपात स्थिति समझ कर बताए गए खाते में साढ़े पांच लाख की राशि डाल दी। इसके बाद उसने दोस्त के नंबर पर दोबारा फोन कॉल की तो वह नंबर नहीं लगा। लगातार कॉल के बाद जब संपर्क नहीं हुआ तो व्यक्ति ने अपने दोस्त के पुराने नंबर पर कॉल की। दोस्त से बात करने पर पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। दोस्त की आवाज को क्लोन कर ठगी को अंजाम दिया गया है। इसका पता चलने के बाद व्यक्ति ने साइबर पुलिस थाना मध्य क्षेत्र मंडी में इसकी शिकायत दी है। पुलिस थाना मध्य क्षेत्र मंडी के एएसपी मनमोहन सिंह का कहना है कि व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन दिनों शातिरों की ओर से आवाज और चेहरे को क्लोन कर ठगी का नया तरीका अपनाया जा रहा है। वीडियो कॉल पर भी क्लोनिंग से ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। लोग अपने किसी भी करीबी को पैसा भेजने से पहले उससे जरूर कंफर्म कर लें। अज्ञात नंबर से आए कॉल से ठगी हो रही है। इस तरह की कॉल आती है तो रिश्तेदार अथवा दोस्तों के पहले से फोन में सेव नंबर पर जरूर कंफर्म करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतर्कता से ही हो सकता है बचाव
साइबर विशेषज्ञ मनमोहन सिंह का कहना है कि आवाज और चेहरा क्लोनिंग के मामलों में सतर्कता से बचा जा सकता है। लोग अज्ञात नंबर पर किसी भी चेहरे और आवाज पर विश्वास न करें। पैसा ट्रांसफर करने से पहले एक बार जरूर रिश्तेदार और दोस्त के असल संपर्क नंबर पर बात करें। यदि उनसे बात नहीं होती है तो परिजनों से बात करें। अज्ञात नंबर पर कभी वीडियो कॉल न उठाएं। ऐसे मामलों में हनी ट्रैप का खतरा भी बना रहता है। बेहतर है कि जो नंबर आपके जानने वालों के फोन में सेव हैं, उनकी वीडियो कॉल पर ही रिस्पांड करें। अधिकतर मामलों में ऐसा पाया जाता है कि अज्ञात नंबर पर अचानक कॉल आने के बाद लोग ठगी का शिकार होते हैं। ऐसे मामलों में सतर्कता से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed