{"_id":"686588048fe949ca260d057e","slug":"four-self-help-groups-of-hamirpur-will-get-drones-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-160038-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के चार स्वयं सहायता समूहों को मिलेंगे ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के चार स्वयं सहायता समूहों को मिलेंगे ड्रोन
Thu, 03 Jul 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिले के चार स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन दिया जाएगा। इन समूहों की महिलाओं को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
केंद्र सरकार के नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत ड्रोन पर करीब 80 फीसदी अनुदान है। हर स्वयं सहायता समूह में एक हेड बनाया जाएगा। कृषि विभाग की ओर से चार महिला मंडलों या स्वयं सहायता समूहों के नाम भेजे जाएंगे। हालांकि पहले नादौन से एक महिला मंडल के लिए ड्रोन की मांग भेजी गई थी, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अब जिला को चार ड्रोन को अलॉट किया गया है।
ड्रोन के माध्यम से खेतों में तरल उर्वरकों और कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा। योजना से स्वयं सहायता समूहों को स्थाई व्यवसाय और आजीविका मिलेगी। महिलाएं अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम होंगी। कृषि में इस नवीनतम प्रयोग से ड्रोन आसानी से 20 एकड़ में छिड़काव कर सकता है।
जिला कृषि अधिकारी राजेश राणा ने कहा कि नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत हमीरपुर को चार ड्रोन अलॉट हुए हैं। चार सक्रिय स्वयं सहायता समूहों के नाम भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि ड्रोन उड़ाने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ड्रोन से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।