{"_id":"6895a8827aaf23ef11550b38a02f75e6","slug":"four-caught-red-handed-dilluting-saptic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास में सीवरेज की गंदगी फेंकते पकड़े चार व्यक्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास में सीवरेज की गंदगी फेंकते पकड़े चार व्यक्ति
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, नादौन
Updated Sat, 06 Feb 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत व्यास नदी में सीवरेज गंदगी फेंकते चार लोगों को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा है। चारों व्यक्ति एक ट्रैक्टर से ब्यास नदी में सीवरेज की गंदगी फेंक रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मदन, राजेश, दिनेश पवन, तोता राम, संजय, अमर चंद सैणी, रजनीश, वीरभान आदि ने बताया कि कोहला पंचायत क्षेत्र के साथ लगती ब्यास नदी में चार लोग एक ट्रैक्टर से सेप्टिक टैंक की गंदगी फेंक रहे थे कि ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
नदी के साथ ही पेयजल योजना के चार भंडारण टैंक, एक हैंडपंप और सिंचाई योजना है। गंदगी से सभी का पानी दूषित हो रहा है। शहर में भी व्यास नदी से ही पेयजल लिफ्ट किया जाता है। लोगों ने बताया कि संबंधित ठेकेदार काफी समय से गंदगी व्यास नदी में फेंक रहा था।
विज्ञापन
लोगों ने नाकाबंदी कर ठेकेदार की लेबर को ब्यास नदी में गंदगी फेंकते मौके पर दबोचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिना दस्तावेज ट्रैक्टर चलाने पर इसे जब्त कर लिया है। पंचायत प्रधान से दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।
पंचायत प्रधान बालक राम का कहना है कि ठेकेदार को जुर्माना लगाया जाएगा। भविष्य में भी नदी में गंदगी फेंकने वालों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।