फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur-Sandhol road to be improved at a cost of 25 crore; will provide relief from potholes

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर-संधोल सड़क पर 25 करोड़ से होगा सुधार, गड्ढों से मिलेगी निजात

Thu, 22 Oct 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 22 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sujanpur-Sandhol road to be improved at a cost of 25 crore; will provide relief from potholes
सुजानपुर-संधोल सड़क पर टारिंग शुरू। स्रोत : लोनिवि
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर-संधोल सड़क पर सफर करने वाले लोगों को जल्द ही गड्ढों से निजात मिलने की उम्मीद है। सड़क पर बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए टारिंग का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

करीब 20 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग के सुधार पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क सुधार योजना के तहत केवल टारिंग ही नहीं, बल्कि जल निकासी और सुरक्षा से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से नालियों का निर्माण करवाया जाएगा, ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके। इसके अलावा सड़क के संवेदनशील हिस्सों में पैराफिट भी लगाए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क का सुधार कार्य केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के तहत करवाया जा रहा है। बारिश के दिनों में सड़क पर सफर जोखिम भरा हो जाता था और कई जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क की हालत सुधारने की मांग कर रहे थे।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। टारिंग और अन्य कार्य पूरे होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कोट
लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए विभाग प्रयासरत्त है। जल्द टारिंग का काम पूरा कर सड़क की स्थिति में सुधार होगा। -राजेश कपिला, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग सुजानुपर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article