फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Arpan Dutt Sharma from Gauna Karaur School has brought distinction to himself at the national level.

Hamirpur (Himachal) News: गौना करौर स्कूल के अर्पण दत्त शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम

Thu, 22 Oct 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 22 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गौना करौर के विद्यार्थी अर्पण दत्त शर्मा ने राष्ट्रीय स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक मॉडल प्रदर्शनी में भाग लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रदर्शनी का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 12 से 14 अक्तूबर तक किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य राज कौशल और स्टाफ सदस्यों ने छात्र का स्वागत कर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अर्पण दत्त शर्मा ने ‘स्मार्ट सेफ्टी आयरन विद सेंसर’ नामक मॉडल विकसित किया है।
विज्ञापन

यह मॉडल इस्त्री को लंबे समय तक स्विच ऑन रहने की स्थिति में होने वाले संभावित नुकसान से बचाने में मदद करेगा। इसमें लगा सेंसर स्वतः नियंत्रित होकर हीटिंग एलिमेंट को बंद कर देगा, जिससे कपड़े जलने और शॉर्ट-सर्किट जैसी घटनाओं का खतरा कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राज कौशल ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देते हैं। घरेलू उपयोग की समस्या के समाधान पर आधारित अर्पण के इस मॉडल का राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयन होना विद्यालय के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed