फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Foundation of vision of developed India laid in Union Budget: Bihari Lal

केंद्रीय बजट में विकसित भारत की कल्पना की रखी नींव : बिहारी लाल

Sun, 23 Feb 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 23 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Foundation of vision of developed India laid in Union Budget: Bihari Lal
पत्रकार वार्ता में लगाया पोस्टर बना चर्चा का विषय। संवाद
हमीरपुर। केंद्रीय बजट 2025-26 में हिमाचल के हितों का ध्यान रखा गया है। इस बजट से हिमाचल को काफी लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2047 तक विकसित भारत की कल्पना की नींव 2025-26 के बजट में रखी गई है।
विज्ञापन

हमीरपुर में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने यह शब्द व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में जो कार्य केंद्र सरकार ने किए हैं, इससे भारत दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। हिमाचल को भी काफी कुछ इस बजट में दिया है।
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई गई है। रेल के क्षेत्र में केंद्रीय बजट में 2716 करोड़ रुपये रेलवे के विस्तार के लिए रखे गए हैं। जहां 2014 तक सात आईआईटी थे, अब यह संख्या बढ़कर 16 हो गई है। 2014 में आईआईएम जहां सात थे, वह अब बढ़कर 22 हो गए हैं। पिछले दस सालों में केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व विकास किया है। इससे पहले केंद्रीय बजट पर संगोष्ठी आयोजित की गई। बजट संगोष्ठी में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केंद्रीय बजट के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

प्रदेश सरकार नाकामियों को छिपाने के लिए केंद्र को कोस रही

एक प्रश्न के जवाब में बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए केंद्र सरकार को कोस रही है। केंद्र की ओर से हिमाचल को काफी बजट दिया गया है। प्रदेश सरकार उस राशि को डायवर्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार अगले सप्ताह तक होने की संभावना है। वहीं, जिला कार्यकारिणी का विस्तार प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद होना है। इस मौके पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा, नरेंद्र अत्री सहित अन्य मौजूद रहे।
बॉक्स

चर्चा का विषय रहा पोस्टर

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन किसी कारण वश वह नहीं आ पाईं। पत्रकार वार्ता में लगाया गया पोस्टर भी चर्चा का विषय रहा है। प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा के नाम के आगे सांसद (राज्यसभा) लिखा गया। हालांकि यहां पर सांसद इंदु गोस्वामी का नाम नहीं लिखा गया, जिस कारण यह पोस्टर भी चर्चा में रहा।




हमीरपुर में आयोजित केंद्रीय बजट संगोष्ठी में मौजूद भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा सहित अन्य। संवाद

हमीरपुर में आयोजित बजट संगोष्ठी में मौजूद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद

पत्रकार वार्ता में लगाया पोस्टर बना चर्चा का विषय। संवाद

पत्रकार वार्ता में लगाया पोस्टर बना चर्चा का विषय। संवाद

पत्रकार वार्ता में लगाया पोस्टर बना चर्चा का विषय। संवाद

पत्रकार वार्ता में लगाया पोस्टर बना चर्चा का विषय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed