{"_id":"66832443a86ad50c180e3534","slug":"former-mla-should-apologize-to-the-public-not-vote-pushpendra-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-130692-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक को जनता से वोट नहीं माफी मांगनी चाहिए : पुष्पेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक को जनता से वोट नहीं माफी मांगनी चाहिए : पुष्पेंद्र
Tue, 02 Jul 2024 03:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 02 Jul 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी डा. पुष्पेंद्र वर्मा लोगों के साथ। कांग्रेस।
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने क्षेत्र की डुगली और लंबलू पंचायतों में नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि आशीष शर्मा को इस बार जनता से वोट नहीं बल्कि माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने हमीरपुर की जनता के विश्वास को तोड़ा है। अपने स्वार्थ के चलते जनता के आशीर्वाद को ठुकरा कर त्यागपत्र दिया।
उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2022 में बतौर आजाद चुनाव लड़ा था तो कहते थे कि जनता की मांग पर चुनाव लड़ रहे हैं। अब वे बताएं कि क्या त्यागपत्र भी जनता की मांग पर ही दिया है। उन्होंने कहा कि जो हमीरपुर की जनता के नहीं हुए, तो भाजपा के कब होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक हमीरपुर की जनता का कोई काम लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह के पास नहीं गए, वे मात्र अपने धंधों को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के दरवाजे खटखटाते रहे।
पुष्पेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के विकास को प्राथमिकता दी और इसी वजह से पूर्व विधायक निराश हो गए और बगावत पर उतर आए। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक और इनके राजनीतिक आका हमेशा जिला से होने वाले मुख्यमंत्रियों के खिलाफ साजिश रचते आए हैं। इनके राजनीतिक आका को सुजानपुर की जनता ने उपचुनाव में सबक सिखाकर घर बैठा दिया है। अब हमीरपुर की जनता कर रही है।
विज्ञापन
इस दौरान केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती सहित अन्य नेताओं ने भी क्षेत्र में विभिन्न पंचायत में नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित कर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के हक में वोट मांगे।