फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Former MLA raised questions on appointment of yoga teacher in medical college

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में योग टीचर की नियुक्ति पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल

Wed, 27 Nov 2024 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल काॅलेज हमीरपुर में योग टीचर की नियुक्ति पर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने सवाल उठाए हैं। हमीरपुर में प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने चहेते के परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए विशेष पद सृजित किया गया।
विज्ञापन

इस पोस्ट के लिए जो योग्यता और शर्तें रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि ये शर्तें दूसरे अभ्यर्थियों के लिए पूरा करना सरल नहीं था। आज तक किसी भी मेडिकल काॅलेज में योग टीचर की नियुक्ति नहीं की गई है, लेकिन यह अपने आप में पहला और अनोखा मामला है। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि वह अब व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रहे हैं। वह खुद एक्सीडेंटल विधायक हैं। सुरेश कुमर यह बताएं कि विधायक बनने से पहले कितने लोगों से पैसे लिए। 138 के तहत उनको कितने नोटिस जारी किए और कितने चेक बाउंस हुए। पेट्रोल पंप के नाम पर 27 लाख का लोन वन टाइम सेटलमेंट के तहत 15 लाख में सेटल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आखिर क्या विधायक बनने के तुरंत बाद वह एकदम से अमीर लोगों की श्रेणी में शुमार हो गए हैं और इतना खजाना मिल गया।
विज्ञापन

राण ने भोटा चैरिटेबल अस्पताल के मामले पर सीएम सुक्खू से आग्रह किया है कि यह आम लोगों से जुड़ा हुआ मुद्दा है और सरकार जनहित को देखते हुए इसमें सही निर्णय ले, ताकि यह अस्पताल यहां से शिफ्ट न हो और लोगों को लाभ मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed