{"_id":"6939aeb6effa19729d0c6a76","slug":"forest-ranger-inspected-nurseries-in-saho-and-sillaghat-hamirpur-hp-news-c-88-1-ssml1006-168912-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: साहो और सिल्लाघ्राट में वन अरण्यपाल ने किया नर्सरियों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: साहो और सिल्लाघ्राट में वन अरण्यपाल ने किया नर्सरियों का निरीक्षण
Wed, 10 Dec 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा। साहो और सिल्लाघ्राट में वन अरण्यपाल राकेश कुमार ने वन विभाग की नर्सियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नर्सरी में पौधों को तैयार करने तौर तरीकों का अवलोकन किया। साथ ही नर्सरी में प्रजाति वार पौधों का स्टॉक चेक किया। पौधों के जीवित रहने की दर का पता लगाने के लिए उन्होंने पौधरोपण स्थलों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपना संतोष जाहिर किया। इस दर को बढ़ाने के लिए उन्होंने संबंधित स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। इसके अलावा उन्होंने वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर भी जांच की। इस मौके पर वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार और वन परिक्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन