{"_id":"6adbbec1ed42a706ca02c64d","slug":"forest-land-clearance-received-for-nadaun-bus-stand-tender-process-to-begin-soon-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1009-213063-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस अड्डे के लिए वन भूमि की मंजूरी मिली, जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस अड्डे के लिए वन भूमि की मंजूरी मिली, जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया
Sat, 24 Oct 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में नए बस अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्रस्तावित परियोजना के लिए वन भूमि संबंधी मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
बस अड्डे के निर्माण के लिए पिछले माह 25 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिली थी, जबकि पूरी परियोजना की अनुमानित लागत करीब 100 करोड़ रुपये है।
परियोजना को पुराने बस अड्डे सहित कुल 35 कनाल भूमि पर विकसित किया जाएगा। इसमें से 30 कनाल भूमि पहले ही संबंधित विभाग के नाम स्थानांतरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाली पांच कनाल भूमि के लिए पर्यावरण मंत्रालय से वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) की मंजूरी भी मिल गई है।
परियोजना के तहत आधुनिक बस अड्डे के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित करने की योजना है। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, क्षेत्र में पार्किंग की समस्या कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
कोट:
प्रस्तावित स्थल पर बने अधिकांश भवनों को नियमानुसार हटाया जा चुका है। वन विभाग की भूमि पर बने भवनों को भी नियमानुसार हटाने के बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। वन भूमि की मंजूरी मिलने के बाद परियोजना के अगले चरण में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। -निशांत शर्मा, एसडीएम नादौन