फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Forest Department's approval for the road from Mandap to Khilan Da Gran and Jaskot Shiv Temple.

Hamirpur (Himachal) News: मंडप से खिलां दा ग्रां और जसकोट शिव मंदिर सड़क को वन विभाग की मंजूरी

Mon, 18 Dec 2023 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र में हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने का अभियान लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। कई सड़कों का जहां निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहीं कई प्रस्तावित सड़कों के लिए जहां भी वन विभाग की भूमि आती है उनके लिए एफआरए और एफसीए के तहत वन विभाग की अनुमति के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा आवेदन किए गए हैं। ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के अंतर्गत अब राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडप से खिलां दा ग्रां सड़क शिव मंदिर जसकोट से जोड़ी जाएगी, उसके निर्माण का रास्ता भी वन विभाग की अनुमति मिलते ही साफ हो गया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग दो करोड़ रुपये के करीब धन राशि खर्च करके गांववासियों को 2500 मीटर लंबी पक्की सड़क की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर इसी पंचायत के तहत प्रस्तावित कोहलड़ी नाला अपर सोहरी से जसकोट सड़क की भी अनुमति वन विभाग से मिल गई है। उसके लिए लोक निर्माण विभाग 75 लाख रुपये की धन राशि खर्च करके गांव वासियों को 1200 मीटर लंबी दूरी की पक्की सड़क की सुविधा शीघ्र उपलब्ध करवाएगा। लोकनिर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार ने कहा कि दोनों सड़कों के तहत स्थानीय गांच वासियों की निजि भूमि भी आएगी। जिसके लिए विभाग के नाम गिफ्ट डीड देने के बारे में बात हो गई है। लोक निर्माण विभाग उप मंडल नादौन के सहायक अभियंता देशराज भाटिया ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग से महज दो किलोमीटर की दूरी पर सदियों से बसा गांव खिलां दा ग्रां के लिए मुख्यमंत्री से पक्की सड़क की मांग की गई थी उसके तहत आदेश मिलते ही इस सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही दूसरी सड़क का निर्माण करने से कोहलड़ी नाला अपर सोहरी से जसकोट गांव में जाने के लिए गांव वासियों को सात किलोमीटर का चक्कर काटकर अमरोह चौक से नेरी रोड होकर जाना पडता था। जबकि दोनों गांव एक ही वार्ड में आते हैं। अब यदि नई सड़क का निर्माण विभाग द्वारा करवा दिया जाता है तब महज एक किलोमीटर मीटर की दूरी तय करके दोनों गांव को आपस में आसानी से पक्की सड़क से जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed