फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Football player drowned in ravine not found even after 24 hours

Hamirpur (Himachal) News: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला खड्ड में डूबा फुटबाल खिलाड़ी

Sat, 09 Sep 2023 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पुंग खड्ड के साथ बहती व्यास नदी में डूबे फुटबाल खिलाड़ी का घटना के 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। शुक्रवार को युवक की तलाश के लिए बीबीएमबी नंगल से विशेष गोताखोरों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। टीम में शामिल गोताखोरों ने युवक की तलाश का कार्य प्रारंभ कर दिया है। सुजानपुर पुलिस की मौजूदगी में सर्च अभियान चल रहा है। वीरवार को चार युवक जिला मुख्यालय से यहां नहाने पहुंचे थे और पुंग खड्ड में उतरकर उन्होंने नहाना प्रारंभ कर दिया था। इसी बीच हमीरपुर हीरानगर वार्ड नंबर एक का युवक नहाते-नहाते व्यास नदी में समा गया। जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन



युवक की पहचान अभय पठानिया (23) पुत्र अशोक पठानिया निवासी हीरानगर हमीरपुर के रूप में हुई थी। अभय पठानिया इंटर यूनिवर्सिटी स्तर का उम्दा फुटबाल खिलाड़ी था। पिता अशोक पठानिया आल इंडिया रेडियो में सेवारत रहे हैं। अशोक पठानिया की तीन बेटियां और यह इकलौता बेटा है। बेटे का दूसरे दिन भी कोई सुराग न लगने से परिजनों की सांसें अटकी हुई हैं। पूरा परिवार काफी परेशान है। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड नंगल से तीन गोताखोर व्यास नदी में उतरकर डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं। अभी तक डूबे युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed