फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Flour mill burnt in Kohla, loss of three million

औद्योगिक क्षेत्र कोहला में आटा मिल जलकर राख, तीस लाख का नुकसान

Sat, 08 Jan 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Flour mill burnt in Kohla, loss of three million
कोहला में आटा मिल में अग्निकांड के कारण हुआ नुकसान। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक आटा मिल आग की भेंट चढ़ गई। इस अग्निकांड में मिल मालिक को करीब तीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही हमीरपुर से दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक सब राख हो चुका था। पटवारी ने भी नुकसान का जायजा लिया है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र कोहला स्थित एक आटा मिल में शनिवार तड़के करीब चार बजे अचानक आग लग गई। मिल के मालिक मोती जोशी ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा लगाया जा रहा है। घटना के समय मिल में काम करने वाले वर्कर मिल के बाहर कमरों में सो रहे थे। इससे मिल में आग लगने का किसी को पता न चला। जब तक आग लगने का पता लगा तब तक आग ने भयानक रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों समेत मिल के कर्मचारी आग बुझाने के जुट गए। मिल के मालिक को भी फोन से सूचना दी गई। मिल के मालिक ने बताया कि उन्होंने फायर ब्रिगेड हमीरपुर को भी सूचित कर दिया था, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक मिल में लगभग 30 लाख का नुकसान हो चुका था। जोशी ने बताया कि मिल के अंदर रखा अनाज, मिल भवन, उसके अंदर के सीसीटीवी कैमरे, मिल ऑफिस समेत सामान जल कर राख हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एसडीएम विजय धीमान ने कहा कि पटवारी को नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि नादौन नगर पंचायत के पूर्व प्रधान तरसेम कपिल के घर में भी तीन दिन पहले आग लगने के कारण भारी नुकसान हुआ था। नादौन में अग्निशमन केंद्र के लिए अरसे से मांग की जा रही है, लेकिन यह मांग पूरी नहीं हुई है। जिस कारण अग्निकांड की स्थिति में अधिक नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed