फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   flag march in galod removed message of peaceful election

गलोड़ में फ्लैग मार्च निकाल कर दिया शांतिपूर्ण चुनाव का संदेशगलोड़ में फ्लैग मार्च निकाल दिया शांतिपूर्ण चुनाव का संदेश

Sat, 29 Oct 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
flag march in galod removed message of peaceful election
गलोड़ कस्बे में बीएसएफ व पुलिस के जवान गश्त के दौरान। - फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़ (हमीरपुर)। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने गलोड़ कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी बड़सर प्रवीण राणा ने किया। गलोड़ क्षेत्र की सड़कों पर बीएसएफ की टुकड़ियों को देखकर लोग हैरान हुए। लेकिन, जब उन्हें पता लगा कि चुनाव के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा के लिए ऐसा किया जा रहा है तो उन्होंने खुशी प्रकट की।
विज्ञापन

बड़सर पुलिस थाना के प्रभारी प्रवीण राणा ने कहा कि इस फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करवाया और लोगों को बिना डर के शांतिपूर्ण मतदान करने और कानून व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालन करने में लोगों से सहयोग की भी अपील की। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर डर को खत्म करने और क्षेत्र में कानून की स्थिति को बरकरार रखने का संदेश देना था। थाना प्रभारी राणा ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर कोई व्यक्ति या चीज संदिग्ध मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। मतदाता किसी के दबाव में आकर या डर कर मतदान न करें। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए सभी लोग आचार संहिता का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed