{"_id":"581246d34f1c1b3924bc49d2","slug":"five-shops-challaned-75-kg-of-pulses-siezed","type":"story","status":"publish","title_hn":"समताना में पांच दुकानों के चालान, 75 किलो दालें जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समताना में पांच दुकानों के चालान, 75 किलो दालें जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
दालें।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आपूर्ति निरीक्षक बड़सर ने रेट लिस्ट नहीं लगाने वाले दुकानदारों का शिकंजा कस दिया है। वीरवार को निरीक्षक ने पांच दुकानों के चालान किए और 75 किलो दालें जब्त कीं। दुकानों के औचक निरीक्षण से क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
समताना की दुकानों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों में रेट लिस्ट नहीं लगाई थी तथा मनमर्जी के दामों से सामान बेच रहे थे। इससे उपभोक्ताओं को खासा चूना लगाया जा रहा था। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ने दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इन दुकानों में उन्होंने रेट लिस्ट तक नहीं पाई।
विज्ञापन
दुकानदार मनमर्जी के दामों में दालें बेच रहे थे जबकि सभी दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने की हिदायत दी गई है। उन्होंने समताना गांव में पांच दुकानों के चालान कर उनकी 75 किलों दालें जब्त कर लीं। साथ ही उन्होंने दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
उन्होंने पॉलिथीन कैरी बैग, गिलास और प्लेटें नहीं रखने की चेतावनी दी। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक विनोद कपिल ने बताया कि दुकानदारों ने रेट लिस्ट नहीं लगाई थी। उन्होंने पांच दुकानों के चालान कर 75 किलों दालें सील कर ली हैं। उन्होंने कहा कि दुकानों में रेट लिस्ट नहीं लगाई तो कार्रवाई की जाएगी।