{"_id":"5f05f75e8ebc3e63906f1027","slug":"five-panchyat-out-of-containment-hamirpur-hp-news-sml3378111161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में पांच पंचायतों के गांव कंटेनमेंट जोन से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में पांच पंचायतों के गांव कंटेनमेंट जोन से बाहर
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर कंटेनमेंट जोन घोषित जिले की पांच पंचायतों के कुछ गांवों को इससे मुक्ति मिल गई है। तय अवधि के दौरान कोई अन्य पॉजिटिव मामला न मिलने पर इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। अब इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां नहीं रहेंगी। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत दरब्यार के वार्ड नंबर 4 गांव दरोबड़ी, ग्राम पंचायत जंदरू के वार्ड नंबर 4 गांव जुगु एवं लांबर, बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत ढबरियाणा के वार्ड नंबर एक गांव गनोह-ब्राह्मणा, ग्राम पंचायत कठियाना के वार्ड नंबर 2 गांव गोरी तथा भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत लगमनवीं के वार्ड नंबर 3 और 4 में कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। इस अवधि में इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। संक्रमण के संभावित मामलों का पता लगाने के लिए इन क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन इस अभियान के दौरान कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। जिलाधीश ने बताया कि स्थिति की पूर्ण समीक्षा के बाद इन सभी गांवों में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। अब इन क्षेत्रों में रोजाना कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।