फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Five hours of relaxation returned to the markets

पांच घंटे की छूट से बाजारों में लौटी रौनक

Mon, 31 May 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना कर्फ्यू में पांच घंटे की छूट के साथ सोमवार को जिलेभर में सभी दुकानें खुलीं। करीब 21 दिन बाद दुकानें खुलने से बाजार में रौनक देखने को मिली। खासकर रेडीमेड गारमेंट, मनियारी, स्टेशनरी और शैलून में ग्राहकों की चहल-पहल नजर आई। जबकि छह मई को प्रदेश सरकार ने सुबह छह से सायं छह बजे तक ही दुकानें खोलने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन

इसके बाद 10 मई को सुबह तीन घंटे कोरोना कर्फ्यू में छूट देकर महज आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने के आदेश जारी किए थे।
अब हमीरपुर में सोमवार से सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक सभी दुकानें खुल रही हैं। दुकानें खुलने के कारण सोमवार को गांधी चौक समेत जिलेभर के बाजार में लोगों की काफी भीड़ रही। भारतीय स्टेट बैंक हमीरपुर शाखा समेत शहर के एटीएम पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। दोपहर दो बजे पुलिस ने वाहनों के साथ शहर की गश्त की और सभी दुकानदारों को नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बाक्स:
नौ बजे दुकानें खोलने के आदेश से परेशान दूध-ब्रेड विक्रेता
हमीरपुर। बेशक जिला प्रशासन ने सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक पांच घंटे की छूट दी है। लेकिन इससे दूध और ब्रेड विक्रेता काफी परेशान हैं। दुकानदारों रजनीश कपिल, सुरेंद्र कुमार, विनोद शर्मा और प्रदीप कुमार ने कहा कि पंजाब के होशियारपुर समेत अन्य राज्यों से दूध की गाड़ियां सुबह सवेरे पांच और छह बजे के बीच पहुंच जाती हैं। लेकिन दुकानें खोलने की अनुमति सुबह नौ बजे के बाद है, इससे दूध और ब्रेड की सप्लाई प्रभावित हो रही है। प्रशासन को दूध-ब्रेड विक्रेता के लिए अलग से आदेश जारी करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
क्या कहते हैं दुकानदार-
रेडीमेड गारमेंट कारोबारी और व्यापार मंडल के उपप्रधान अश्वनी जगोता ने कहा कि जिला प्रशासन को पांच की जगह करीब आठ से दस घंटे कोरोना कर्फ्यू में छूट देनी चाहिए। ताकि बाजारों में लोगों की भीड़ कम हो और सामाजिक दूरी समेत अन्य नियमों का पालन हो पाए।
जूस विक्रेता सुरेश ठाकुर ने कहा कि आजकल गर्मियों का सीजन है। इसी सीजन में शीतल पेय और जूस इत्यादि की बिक्री होती है। इसलिए प्रशासन को सुबह 9 बजे से सायं छह बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति देनी चाहिए।
पुस्तक और स्टेशनरी विक्रेता रोहित कुमार ने कहा कि कोरोना के चलते दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ है। सरकारी जागरूकता संदेशों के चलते लोग खुद भी सजग हुए हैं। अगर बाजार में भीड़ कम करनी है तो दुकानें पांच घंटे के बजाय करीब आठ घंटे खोलने की अनुमति होनी चाहिए।

दुकानदार जगदेव सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को अब कम से कम आठ घंटे दुकानें खोलने की अनुमति देनी चाहिए। ताकि कोविड-19 दिशा-निर्देशों का लोग पालन कर सकें। जितना कम समय होगा, ग्राहकों की भीड़ उतनी ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed