फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   First in article Raj Geet, Ghazal and Bhajan

Hamirpur (Himachal) News: लेख राज गीत, गजल और भजन में प्रथम

Fri, 29 Dec 2023 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
First in article Raj Geet, Ghazal and Bhajan
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में बोधी कला उत्सव पर आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी व प्र
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में शुक्रवार को केंद्रीय छात्र संघ और महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम बोधी कला उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाईं गईं।
विज्ञापन


इसमें बतौर मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने शिरकत की। उनके साथ उप प्राचार्य विक्रम सिंह ठाकुर, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमृत लाल शर्मा और डॉ. रजनी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। गीत, गजल, भजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लेख राज, द्वितीय स्थान आशीष और तृतीय स्थान प्राची ने प्राप्त किया। लोकगीत में प्रथम स्थान लेखराज, द्वितीय आशीष और तृतीय स्थान सुनील कुमार ने प्राप्त किया। एकल नृत्य में प्रथम स्थान साक्षी, द्वितीय स्थान अक्षिता और तृतीय स्थान विभुति ने प्राप्त किया। समूह नृत्य में प्रथम स्थान चांदनी एंड ग्रुप, द्वितीय स्थान गौतम एंड ग्रुप और तृतीय स्थान बी कॉम ग्रुप ने प्राप्त किया। मॉडलिंग में प्रथम स्थान टीम नंबर 2, द्वितीय स्थान टीम नंबर 12 और तृतीय स्थान टीम नंबर 13 और 14 ने प्राप्त किया। स्किट में प्रथम स्थान मुस्कान एंड ग्रुप और द्वितीय स्थान सोनाली एंड ग्रुप ने प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शीतल, द्वितीय स्थान मुस्कान और तृतीय स्थान अंजलि ने प्राप्त किया। अंत में केंद्रीय छात्र संगठन की उपाध्यक्ष दीपिका, दिपाली ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और राष्ट्रगान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम को समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed