फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   first face poling

503 मतदान केंद्रों पर आज शाम पांच बजे तक होगा मतदान

Sat, 16 Jan 2021 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के पहले चरण में हमीरपुर जिले की 85 ग्राम पंचायतों के 503 वार्डों के 503 मतदान केंद्रों पर रविवार को मतदान होगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवश्वेता बनिक ने बताया कि पहले चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 503 मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं और वहां सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। विकास खंड बमसन की 17, बिझड़ी की 18, भोरंज की 13, हमीरपुर की 9, नादौन की 20 और सुजानपुर की 8 ग्राम पंचायतों में रविवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

इन पंचायतों से संबंधित जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। देवश्वेता बनिक ने उक्त पंचायतों के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। मतदान प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों एवं नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव लोगों को भी मतदान का अवसर प्रदान किया जाएगा, लेकिन वे 4 बजे के बाद ही मतदान कर सकेंगे। उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे लोकतंत्र की इस सबसे छोटी इकाई में अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। उपायुक्त ने यह भी आग्रह किया है कि सभी सामान्य मतदाता निर्धारित समयावधि में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान अवश्य कर लें ताकि, उसके उपरांत कोरोना संक्रमित एवं गृह संगरोध में रह रहे मतदाताओं को मतदान के लिए पर्याप्त समय मिल सके। देवश्वेता बनिक ने बताया कि मतदान के बाद पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के मतों की गिनती पंचायतों में आरंभ कर दी जाएगी और देर शाम तक इनके परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती विकास खंड मुख्यालयों पर 22 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed