{"_id":"61914eb659c5d1695c5b5191","slug":"first-and-second-grade-students-will-come-to-government-schools-from-today-hamirpur-hp-news-sml3902434182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में आज से पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थी आएंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में आज से पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थी आएंगे स्कूल
विज्ञापन
First and second grade students will come to government schools from today
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिले के सरकारी स्कूलों में भी 15 नवंबर से कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी नियमित स्कूल आएंगे। इसके लिए सभी स्कूलों को गाइडलाइन व आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी बैठेगा। विद्यार्थियों के लिए मास्क लगाकर ही स्कूल में आना अनिवार्य किया गया है। नो मास्क नो सर्विस पॉलिसी ही प्रदेश भर के स्कूलों में चालू रहेगी। स्कूल भवनों को एक दिन में एक बार सैनिटाइज किया जाएगा, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। वहीं, स्कूलों में मिड-डे मील के तहत बच्चों के लिए दोपहर का भोजन नहीं पकाया जाएगा और स्कूलों में सुबह की प्रार्थना का भी आयोजन नहीं किया जाएगा।
विद्यार्थी अपने घरों से ही अपना लंच बॉक्स लेकर आएंगे। जिले में कक्षा पहली से पांचवीं तक 16,009 और कक्षा छठी से कक्षा आठवीं तक 12,119 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कक्षा पहली में 1718 व कक्षा दूसरी में 1454 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर ने कहा कि सोमवार को जिले में भी कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थी स्कूल आएंगे और सभी स्कूलों को इससे संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। जबकि, तीसरी कक्षा व इससे अगली कक्षाओं के विद्यार्थी पहले ही स्कूल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों व गैर अध्यापक वर्ग का मास्क लगाकर आना अनिवार्य है और स्कूल गेट पर ही सभी विद्यार्थियों की हैंड सैनिटाइजेशन व हाथ धुलवाना सुनिश्चित किया जाएगा।