फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Firecrackers will be sold only at marked places

Hamirpur (Himachal) News: चिह्नित स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री

Fri, 18 Oct 2024 04:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने अधिकारियों, पंचायत प्रधानों और व्यापार मंडल के प्रधानों को दिए
विज्ञापन

निर्देश
भोरंज (हमीरपुर)। संयुक्त कार्यालय भवन में उपमंडलाधिकारी भोरंज शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें तहसीलदार भोरंज, पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों सहित भोरंज, पपलाह, झरलोग ग्राम पंचायत प्रधान, व्यापार मंडल जाहू, पट्टा के प्रधान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में दीपावली के त्योहार को मनाने के उपलक्ष्य में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। निर्णय लिया गया है कि चिह्नित स्थानों के अतिरिक्त किसी भी अन्य स्थान पर पटाखों की बिक्री नहीं की जाएगी। एसडीएम ने अधिकारियों, पंचायत प्रधानों व व्यापार मंडलों के प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि त्योहार के दौरान आम जनता की सुरक्षा के लिए पटाखों की बिक्री चिह्नित स्थानों पर ही होनी चाहिए। कोई भी दुकानदार बिना वैध लाइसेंस, अनुमति के पटाखों का भंडारण नहीं करेगा। पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस, अनुमति तहसीलदार भोरंज की ओर से जारी की जाएगी। पुलिस व अग्निशमन विभाग त्योहार के दौरान किसी अनहोनी घटना की संभावना को देखते हुए गश्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed