फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire in migrant slums in Fatehpur, 23 families rendered homeless

Hamirpur (Himachal) News: फतेहपुर में प्रवासियों की झुग्गियों में आग, 23 परिवार हुए बेघर

Mon, 10 Feb 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 10 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fire in migrant slums in Fatehpur, 23 families rendered homeless
नादौन के फतेहपुर में झुग्गी झोपड़ियां में लगी आग का जायजा लेते एसडीएम एवं अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : mathura
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत फतेहपुर के साथ लगते गांव रंघाड में रविवार को प्रवासियों की 23 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

आग के कारण प्रवासियों को 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग में झुग्गियाें के अंदर रखा हुआ सारा सामान जल गया, जिससे प्रवासी परिवार बेघर हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय एक झोपड़ी में आग की लपटे उठने लगी। उस समय वहां कोई भी मौजूद नहीं था। सूखी घास और तिरपाल के कारण आग एकाएक 23 झुग्गियाें में फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

दमकल विभाग की टीम के पहुंचने तक 23 झुग्गियां पूरी तरह से जल गई थीं। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आठ झुग्गियाें को आग से बचा लिया गया। मौके पर घटनास्थल का जायजा लेने तहसीलदार नादौन रोहित कंवर और एसडीएम डॉ. राकेश शर्मा पहुंचे। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संवाद

नादौन के फतेहपुर में झुग्गी झोपड़ियां में लगी आग का जायजा लेते  एसडीएम एवं अन्य अधिकारी। संवाद

नादौन के फतेहपुर में झुग्गी झोपड़ियां में लगी आग का जायजा लेते एसडीएम एवं अन्य अधिकारी। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed