{"_id":"616991d3704dbd4f3627e468","slug":"fir-registered-in-case-of-dog-crushing-with-car-hamirpur-hp-news-sml3872993182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से कुत्ते को कुचलने के मामले में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी से कुत्ते को कुचलने के मामले में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से सटे सलासी कस्बे में गाड़ी से कुत्ते को कुचलने के मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। जिला में लावारिस कुत्ते को कार से कुचलकर मारने का यह अपने आप में पहला केस दर्ज हुआ है। हालांकि, इससे पूर्व भी जिले में कई कुत्ते वाहनों से कुचलकर मारे जाते रहे हैं, लेकिन उनमें कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
इस बार पीपल फॉर एनिमल संस्था हमीरपुर के प्रतिनिधियों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। वीरवार को तो उनका केस दर्ज नहीं किया गया, लेकिन शुक्रवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है।
सलासी में वीरवार सुबह एक कार चालक ने कुत्ते को कुचल दिया। यह घटना साथ लगते घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद उक्त घर के मालिक ने पीपल फॉर एनिमल ब्रांच हमीरपुर के पदाधिकारियों को सूचित किया। साढ़े बारह बजे के करीब सीसीटीवी फुटेज को लेकर घर के मालिक सचिन और पीपल फॉर एनिमल संस्था हमीरपुर ब्रांच की प्रतिनिधि विनिता प्रदीप सदर थाना हमीरपुर में पहुंची, लेकिन पांच बजे तक उनकी शिकायत ही दर्ज नहीं हो पाई।
विज्ञापन
शुक्रवार को पीपल फॉर एनिमल संस्था की अध्यक्ष मेनका गांधी के हस्तक्षेप और प्रतिनिधि विनीता प्रदीप की शिकायत पर सदर पुलिस में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि इस पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक कुत्ते का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।