फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fine imposed on migrant selling goods without incomplete identity card

Hamirpur (Himachal) News: आधे अधूरे पहचान पत्र के बिना सामान बेच रहे प्रवासी को डाला जुर्माना

Fri, 20 Oct 2023 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सरेड़ी में वीरवार को पश्चिम बंगाल के प्रवासी व्यक्ति के खिलाफ पंचायत ने नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई की है। यह प्रवासी यहां फेरी लगाकर सामान बेच रहा है। फेरी वाले को लोगों ने वीरवार को गांव में आधे अधूरे पहचान पत्र व बिना बिल के प्लास्टिक का सामान बेचते हुए पकड़ा। ग्रामीणों ने जब प्रवासी के पहचान पत्रों की जांच की तो इसके पास सदर थाना का बिना मुहर लगा पहचान पत्र मिला।
विज्ञापन



इस पहचान पत्र की वैधता 17 नवंबर से 31 दिसंबर 2023 तक हाथ से लिखी हुई थी। जबकि अभी तक अक्तूबर चल रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान राजेश कुमार शर्मा को इसकी सूचना दी। तभी इस प्रवासी फेरी वाले व्यक्ति ने तुरंत कहीं फोन किया और कुछ ही मिनट बाद नादौन थाना के दफ्तर से किसी केसरी लाल नाम के पुलिस कर्मचारी जो थाना का मुंशी बता रहा था, से बात करवा दी। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति के मालिक को मैं भलीभांति जानता हूं। मगर पंचायत प्रधान ने किसी की भी नहीं सुनी व सीधा इस फेरी वाले का सामान जब्त कर लिया। उन्होंने फेरी वाले को 2000 रुपये का जुर्माना लगाकर सामान वापस किया। गत दिवस उपायुक्त हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने भी आदेश जारी कर प्रवासियों के पंजीकरण के आदेश दिए थे लेकिन इन आदेशों की अभी तक भी अवहेलना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed