फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Financial benefits of 250 crores of retired transport workers hanged

सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों के 250 करोड़ के वित्तीय लाभ लटके

Tue, 07 Sep 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Financial benefits of 250 crores of retired transport workers hanged
सेवानिवृत्त परिवहन कल्याण मंच की बैठक में मौजूद पेंशनर। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक प्रधान अजमेर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने रोष जताया कि इन्हें 240 करोड़ के वित्तीय लाभ नहीं मिले हैं। निगम सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। जिन कर्मचारियों ने 35 से 40 साल तक दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर एचआरटीसी को बुलंदियों पर पहुंचाया, आज उन्हें ही पेंशन के लाले पड़े हुए हैं। कई सेवानिवृत्त कर्मचारी तो बिना वित्तीय लाभ और पेंशन के ही स्वर्ग सिधार गए। अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बीमारियों ने घेर रखा है। बिना पैसे के वह भी अपना इलाज करवाने में असमर्थ हैं। अगर कोई कर्ज लेकर इलाज करवा भी रहा है तो उसे मेडिकल बिलों की अदायगी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का डीए और अंतरिम आईआर लंबे समय से देय है। जिसकी गुहार कर्मचारी मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से लगा चुके हैं। इन्हें आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला है। अगस्त माह की पेंशन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिली है। इन पेंशनरों ने निगम प्रबंधन और सरकार से पेंशन समस्या का स्थायी समाधान करने और अन्य वित्तीय लाभ जल्द से जल्द देने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर बार वार्ता करने का आश्वासन दिया, लेकिन संघ को वार्ता के लिए नहीं बुलाया। इससे संघ सचिवालय का घेराव व धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर कश्मीर सिंह, राम लाल, अशोक कुमार, संगली राम, भाग सिंह, विधि चंद, बलदेव चंद, बलवीर पटियाल, कुलवंत सिंह, प्रताप सिंह, छबील सिंह, सरवण सिंह, राजमल, सुखदेव, ओमप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed