{"_id":"60f077058ebc3eec6a7263b0","slug":"fight-between-two-sides-in-beha-village-video-viral-hamirpur-hp-news-sml3770281129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहा गांव में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहा गांव में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
नादौन। पुलिस थाना नादौन के तहत पड़ते बेहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बेहा गांव की महिला ने अपने पड़ोसी पर गाली गलौज करने और छेड़छाड़ का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला का कहना है कि वह अपने घर पर थी, तभी अचानक पड़ोसी परिवार ने गाली गलौज आरंभ कर दिया तथा मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि दोनों परिवारों में भूमि विवाद है। उन्होंने कहा कि पहले महिला और उसके परिजनों ने मारपीट आरंभ की थी। इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।