फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fight between two drunken groups, ruckus over taking out sword

Hamirpur (Himachal) News: नशे में धुत दो गुटों में मारपीट, तलवार निकालने पर बवाल

Mon, 01 Jan 2024 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गांधी चौक हमीरपुर में शनिवार देर रात दो गुटों में मारपीट की घटना सामने आई है। नशे में धुत होकर दस लोगों ने एक दूसरे पर हमला किया है। इस वारदात में कई लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। मामले में सदर थाना हमीरपुर पुलिस ने क्राॅस केस दर्ज किया है। गाड़ी पार्क करने को लेकर यह मारपीट हुई है।
विज्ञापन


मामले में एक पक्ष की ओर से तलवार निकाले जाने पर विवाद बढ़ा और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में शामिल सभी लोग हमीरपुर जिले से ही ताल्लुक रखते हैं। कुछ कॉलेज के स्टूडेंट भी इसमें शामिल हैं। शनिवार देररात 12 बजे के बाद गांधी चौक हमीरपुर में शराब ठेके के समीप दस लोगों के दो गुटों में गाड़ी पार्क करने को लेकर बहसबाजी शुरू हुई। बहसबाजी से नौबत मारपीट तक पहुंच गई और एक पक्ष ने तलवार तक निकाल दी। इससे विवाद गहरा गया और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना वे जाकर पूछताछ की है। मामले में क्राॅस केस दर्ज किया गया है, जबकि घायलों का मेडिकल और प्राथमिक उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करवाया गया है। उधर, एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से मामले में शिकायत मिलने पर क्राॅस केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के इर्द-गिर्द के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed