फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Female driver left the keys in the car, the criminals took them away within a few moments

Hamirpur (Himachal) News: महिला चालक ने कार में छोड़ी चाबी, चंद पलों में ले उड़े शातिर

Sat, 25 Nov 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत अवाहदेवी के साथ लगते कोट लांगसा से शनिवार को दिनदहाड़े कार चोरी का मामला सामने आया है। महिला चालक ने यहां पर कार की चाबी गाड़ी में छोड़ दी थी। इसके चलते शातिरों ने पलक झपकते ही चंद पलों को कार को उड़ा लिया। दिनदहाड़े इस तरह की घटना इलाके में पहली दफा सामने आई है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सरकाघाट के गांव बडाल निवासी अनीता देवी पत्नी चंचल कुमार ने अवाहदेवी चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कार दिनदहाड़े चोरी हो गई है। अनीता देवी कोट-लांगसां में पशु औषधालय में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है। उन्होंने कहा कि तीन बजे कोट में ही दर्जी की दुकान के बाहर अपनी कार को पार्क किया था और चाबी को कार में ही छोड़ कर अपने कपड़े लेने के लिए दुकान में गई। अनीता का कहना है कि उसने कपड़े लिए तो बाहर खड़ी कार गायब थी। इसकी सूचना उसने अवाहदेवी पुलिस चौकी में दी। इस बारे में पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी मस्त राम ने कहा कि मामला दर्ज है और कार की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed