फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fear of leopard in Saheli village, captured in CCTV

Hamirpur (Himachal) News: सहेली गांव में तेंदुए का खौफ, सीसीटीवी में हुआ कैद

Mon, 09 Sep 2024 02:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Fear of leopard in Saheli village, captured in CCTV
सहेली गांव में घर दाखिल होता तेंदुआ सीसीटीवी कैमरा में हुआ कैद। संवाद।
गांव में कई पालतू कुत्तों को शिकार बना चुका है तेंदुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल के सहेली गांव में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण खौफजदा हैं। शाम ढलते ही तेंदुए गांव के आसपास दिखना शुरू हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना कि तेंदुआ एक दर्जन के करीब पालतू कुत्तों का शिकार कर चुका है। दिनदहाड़े और शाम ढलते ही तेंदुआ गांव के पास दहाड़ना शुरू कर देता है। तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।


घर में लगे सीसीटीवी कैमरा में तेंदुआ मकान के अंदर दाखिल होता देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि पिंजरा लगाया जाए और तेंदुए को पकड़ा जाए। शाम ढलने के बाद तेंदुआ गांव में दस्तक दे देता है। लोग शाम के समय घर से बाहर नहीं निकलते हैं। बच्चे और बुजुर्गों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिझड़ी वन रेंज के आरओ अंकुश कुमार ने कहा कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए मॉनिटरिंग कर रही है। शीघ्र ही सहेली गांव के पास पिंजरा लगा दिया जाएगा। तेंदुए को पकड़कर वन्य क्षेत्र पालमपुर में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed