{"_id":"68d5922d416159d3c30c744b","slug":"faulty-cctv-cameras-in-the-medical-college-will-be-repaired-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-167927-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में खराब सीसीटीवी कैमरों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में खराब सीसीटीवी कैमरों की होगी मरम्मत
Fri, 26 Sep 2025 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:28 AM IST
सार
हमीरपुर के मेडिकल कॉलेज में खराब सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत के लिए एक कंपनी को दो साल की सेवाएं देने का निर्णय लिया गया है। हालिया चोरी की घटनाओं और सुरक्षा चिंताओं के कारण यह कदम उठाया गया। इससे मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
विस्तार
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत जल्द होगी। मेडिकल कॉलेज की ओर से एक कंपनी को दो साल तक सेवाएं देने के लिए अधिकृत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। सीसीटीवी कैमरे ठीक होने से चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने के साथ-साथ मरीजों की सुरक्षा भी पहले से पुख्ता होगी। लंबे समय के बाद सीसीटीवी की मरम्मत के लिए कंपनी की सेवाएं मिलेंगी। मेडिकल कॉलेज की ओर से पहले तीन से चार बार सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने के लिए कंपनी चयन के लिए निर्धारित प्रक्रिया अपनाई गई लेकिन मानकों के तहत बहुत कम कंपनियां टेंडर प्रक्रिया में शामिल होती थीं। इस कारण कार्य अधर में लटक जाता था। हाल ही में हुई टेंडर प्रक्रिया में एक कंपनी को निर्धारित मानकों के तहत चयनित किया गया है। अब उसकी सेवाएं लेना शुरू हो जाएंगी। वहीं जिन सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता निम्न स्तर की होगी, उसमें भी सुधार किया जाएगा।
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दो से तीन जिलों के मरीज स्वास्थ्य लाभ लेते हैं। रोजाना यहां पर 1500 से 2000 के करीब ओपीडी होती है। सुरक्षा के लिए यहां पर करीब 122 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 25 से अधिक सीसीटीवी खराब हैं। कुछ कैमरों की गुणवत्ता बहुत निम्न स्तर की है। वहीं सुरक्षा गार्ड भी सेवाएं देते हैं। इसके बाद भी यहां पर अक्सर चोरी की घटनाएं होती हैं। बीते कुछ महीनों में मोबाइल चोरी और पर्स चोरी की घटनाएं भी हुई थीं। इस कारण कॉलेज में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न उठना शुरू हो जाते हैं।
मेडिकल कॉलेज में कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इन्हें जल्द ही ठीक किया जाएगा। एक कंपनी की सेवाएं लेने के लिए प्रक्रिया जारी है। कंपनी की दो साल तक सेवाएं ली जानी हैं। इस दौरान यदि सीसीटीवी खराब होते हैं तो संबंधित कंपनी मरम्मत करेगी। सुरक्षा के लिए लिहाज से यहां पर 122 के लगभग सीसीटीवी और सुरक्षा गार्ड हैं।
विज्ञापन
-डॉ. देसराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर