फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Farmers' income is increasing due to natural farming

Hamirpur (Himachal) News: प्राकृतिक खेती से किसानों की आय में हो रही बढ़ोतरी

Fri, 15 Aug 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 15 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रयासों के सराहनीय परिणाम आने शुरू हो गए हैं। पिछले रबी सीजन के दौरान जिला में प्राकृतिक खेती से तैयार 96.96 क्विंटल गेहूं की खरीद प्रदेश सरकार ने की है, जिसका 136 किसानों को सीधा लाभ हुआ है।
विज्ञापन

इन किसानों को उनकी उपज का दाम 60 रुपये प्रति किलोग्राम मिला और इसके साथ ही उन्हें 2 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से परिवहन उपदान भी मिला है। यानी उनकी गेहूं 62 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकी। 96.96 क्विंटल गेहूं की कीमत 5,81,760 रुपये और 19,392 रुपये के परिवहन उपदान की राशि अभी हाल ही में जिला के 136 किसानों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन

अब इस गेहूं का आटा और दलिया शीघ्र ही बाजार में उपलब्ध करवा दिया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्यान्न मिलेगा। यह आटा पांच-पांच किलोग्राम की पैकिंग में और दलिया आधा किलोग्राम की पैकिंग में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को देसी गाय की खरीद पर 25 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पांच हजार रुपये की परिवहन सब्सिडी तथा पशु मंडी की दो हजार रुपये तक की फीस की अदायगी भी परियोजना के तहत की जाती है। फर्श को पक्का करने तथा गोमूत्र एकत्रित करने की व्यवस्था के लिए आठ हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। प्राकृतिक खेती के लिए जरूरी सामग्री तैयार करने तथा ड्रम इत्यादि के लिए भी 2250 रुपये तक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।

कोट
प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं के लिए जहां 60 रुपये प्रति किलोग्राम दाम तय किया है, वहीं मक्की के लिए 40 रुपये और हल्दी के लिए 90 रुपये प्रति किलोग्राम दाम निर्धारित किए हैं, जो कि आम कीमतों से काफी ज्यादा हैं। इसके अलावा 2 रुपये के परिवहन उपदान से भी किसानों को काफी फायदा हो रहा है।
-डॉ. नितिन शर्मा, निदेशक आतमा परियोजना, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed