फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Farmers concerned over the issue of stray animals; threaten to boycott the election.

Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशुओं की समस्या पर किसान चिंतित, चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

Mon, 31 Aug 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 31 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की किसान संघर्ष समिति कक्कड़ की बैठक रविवार को समिति अध्यक्ष चेत कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र में बढ़ती लावारिस पशुओं की समस्या, उनके हमलों और फसलों को हो रहे नुकसान पर किसानों ने चिंता जताई।
विज्ञापन

समिति ने पंचायत कक्कड़ के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आभार जताते हुए बताया कि उनके सहयोग से 10 बैलों को पकड़कर गो अभयारण्य खैरी भेजा गया है। हुतासन कालिया, भूपेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश और चैना राम ने कहा कि लावारिस पशुओं की समस्या के कारण किसानों की जमीन बंजर हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले करीब 21 वर्षों से किसान परिवारों के भरण-पोषण के लिए बाजार से अनाज खरीदने को मजबूर हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि लावारिस पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आगामी विधानसभा चुनाव में किसान और संघर्ष समिति के सदस्य चुनाव का बहिष्कार करेंगे। समिति ने कहा कि ऐसी स्थिति के लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में निखिल शर्मा, संतोष कुमार, अभिषेक शर्मा, भवानी शर्मा, पंचायत प्रधान जुल्मी शर्मा, उपप्रधान जगत राम, हुक्म चंद शर्मा सहित अन्य सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed