{"_id":"67efe6b55d758ad6590bdea2","slug":"farmers-are-not-interested-in-selling-organic-fertilizers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-152420-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जैविक खाद बेचने में किसानों का नहीं दिख रहा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जैविक खाद बेचने में किसानों का नहीं दिख रहा रुझान
Sat, 05 Apr 2025 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 05 Apr 2025 06:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जैविक खाद बेचने में जिला के किसानों का रुझान नहीं दिख रहा है। अब तक एक भी किसान ने कृषि अधिकारियों से संंपर्क नहीं किया है। ऐसे में संंबंधित योजना की सफलता पर भी प्रश्न उठना शुरू हो गए हैं। कृषि विभाग के माध्यम से जिला के किसानों से जैविक खाद की खरीद शुरू करने की प्रक्रिया पिछले माह से शुरू की गई थी। गोबर से समृद्धि योजना के अंतर्गत किसानों से वर्मी कंपोस्ट की खरीद प्रस्तावित है। जैविक खाद को बेचने के लिए किसान संबंधित विकास खंड में विषयवाद विशेषज्ञ और कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जब कोई पशुपालक वर्मी कंपोस्ट/जैविक खाद बेचने के लिए संपर्क करेगा तो उस विकास खंड के कृषि अधिकारी किसान के घर जाकर कंपोस्ट का निरीक्षण करेंगे और कंपोस्ट की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे। ऐसा करने के लिए कृषि अधिकारी कंपोस्ट का सेंपल भी ले सकते हैं। उसके बाद किसानों की सूची तैयार करेंगे और बीआर ऑर्गेनिक फर्म को उपलब्ध करवाएंगे ताकि यह फर्म इसकी खरीद कर पैकिंग कर सकें। किसान वर्मी कंपोस्ट और जैविक खाद कृषि विभाग की निर्धारित दरों तीन रुपये प्रति किलो पर बेच सकते हैं। उसके बाद फर्म के कर्मी खाद कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचाएंगे, वहां से अन्य किसान आठ रुपये प्रति किलो की दर से खरीद सकेंगे। इससे किसानों की रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी लेकिन अभी तक एक भी किसान ने योजना में पंजीकृत होने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
गोबर से समृद्धि योजना के अंतर्गत जिला में जैविक खाद की खरीद शुरू हुई है। किसान संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। अधिकारी कंपोस्ट की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे।
-शशि पाल अत्री, कृषि उपनिदेशक हमीरपुर
विज्ञापन
गोबर से समृद्धि योजना के अंतर्गत जिला में जैविक खाद की खरीद शुरू हुई है। किसान संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। अधिकारी कंपोस्ट की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
-शशि पाल अत्री, कृषि उपनिदेशक हमीरपुर