फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Families forced to live in tents under the open sky

Hamirpur (Himachal) News: खुले आसमान के नीचे टेंट में रहने को मजबूर परिवार

Sun, 15 Dec 2024 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 15 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर मुख्यालय से मात्र छह किमी की दूरी पर ग्राम पंचायत नेरी के गांव खग्गल के कमलजीत और उसका परिवार सर्दियों में खुले आसमान के नीचे टेंट लगाकर जीवन बसर कर रहा है। दो कमरों का कच्चा स्लेटपोश मकान जर्जर हो चुका है। पीड़ित कमलजीत ने बताया कि पंचायत की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम डाला गया था लेकिन पैसे आज दिन तक नहीं मिले हैं। मजबूरन अब टेंट लगाकर रहना पड़ रहा है। पंचायत के आश्वासन के बाद नींव की खोदाई के साथ लोहे का सामान तक खरीद लिया था लेकिन अब पंचायत घर बनाने के लिए पैसे नहीं दे रही है। वर्ष 2018 में मकान बनाने के लिए सर्वे हुआ था। 2024 में मकान बनाने के लिए राशि जारी होने के लिए पंचायत ने कहा था लेकिन अभी तक राशि नहीं आ सकी है। पीड़ित ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द मकान बनाने के लिए पैसे दिलवाएं जाएं। वहीं, कमलजीत की पत्नी ने बताया कि घर बनाने के लिए पैसे नहीं मिले हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार घर बनाने के लिए पैसे दे। कमलजीत के बेटे और बेटी ने बताया कि सर्दियों में बहुत ठंड लगती है। टेंंट में रहने में डर लगता है।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम पंचायत नेरी के प्रधान विपिन ठाकुर ने बताया कि पंचायत में पात्र लोगों को घर बनाने के लिए पैसे दिए गए हैं। खग्गल गांव के कमलजीत के घर बनाने के लिए 2018 में सर्वे हुआ था। पंचायत में दो नामों के दो व्यक्ति हैं और इसकी वजह से मकान बनाने के लिए पैसा दूसरे व्यक्ति के खाते में चला गया है। उन्होंने बताया कि कमलजीत को कई बार घर बनाने के लिए औपचारिकता पूरी करने बारे बुलाया गया है लेकिन बार-बार कागज नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कोट
मामला ध्यान में आया है। इस बाबत बीडीओ हमीरपुर को जल्द से जल्द मामले की पड़ताल करके उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।-अमरजीत सिंह, डीसी हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed