फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   fake job froud

बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 2.20 लाख

Fri, 17 Jan 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत नौकरी लगवाने के नाम पर सवा दो लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के पिता को जब इस ठगी का पता चला तो उसने शनिवार को इस संबंध में पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। रमेश चंद निवासी गांव दरुण डाकघर पट्टा तहसील भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2017 में सुनील कुमार पुत्र नरेश कुमार गांव दसमाईं डाकघर लदरौर तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने उसकी बेटी को पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और कहा कि इसके लिए आपको प्रोसेसिंग फीस के रूप में 2,20,000 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

इसकी एवज में उसने फर्जी ऑफर लेटर दे दिया। वह सुनील कुमार के झांसे में आ गया और उसने 2,20,000 रुपये सुनील कुमार के खाते में जमा करवा दिए, लेकिन बेटी को बैंक से नौकरी के संबंध में कोई भी कॉल न आने पर उसे शक हुआ तो सुनील कुमार से पूछताछ की। इसके बाद सुनील कुमार टालमटोल करने लगा। तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। इस पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत सिंह का कहना है कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed