फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Expressed gratitude to the Chief Minister for fulfilling the demands of pensioners

Hamirpur (Himachal) News: पेंशनरों की मांगों को पूरा करने पर जताया मुख्यमंत्री का आभार

Sat, 12 Oct 2024 08:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ ने मुख्यमंत्री का उनकी मांगों को पूरा करने के लिए आभार व्यक्त किया है। सरकार ने पेंशनरों को जनवरी 2023 से महंगाई भत्ता की देय किस्त जारी करने, विभागों में पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों का पूरा भुगतान करने, दीपावली पर्व पर अक्तूबर की पेंशन 28 अक्तूबर को देने, श्रेणी चार पेंशनरों को पेंशन संशोधन बकाया का 20 हजार का भुगतान करने तथा 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों का पूरा बकाया जारी करने की घोषणा का स्वागत किया है। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा ने कहा कि पेंशनरों की लंबित आर्थिक मांगों को पूरा करवाने के लिए सरकार को 10 अक्तूबर का समय दिया गया था। सरकार ने अब उनकी मांगों को पूरा कर दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष ने आशा जताई कि सरकार पेंशनरों की अन्य लंबित मांगों विशेषतया पेंशन संशोधन पर एक जनवरी 2016 से जनवरी, 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों की संशोधित लीव-इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी व कम्युटेशन आदि की बकाया राशि और कोविड काल में फ्रीज तीन महंगाई भत्ते की किस्तों को पेंशनरी बैनिफिट अर्थात ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, कम्युटेशन की गणना के लिए शामिल करने तथा 11 वर्ष के बाद पेंशनरों की पेंशन से कम्युटेशन की वसूली पर रोक लगाने से संबंधित मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके शीघ्र पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed