{"_id":"6609d8445ad1c4ae490ad544","slug":"explosion-in-power-transformer-lights-remained-off-for-two-and-a-half-hours-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-124704-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिजली ट्रांसफार्मर में धमाका, ढाई घंटे बत्ती रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिजली ट्रांसफार्मर में धमाका, ढाई घंटे बत्ती रही गुल
विज्ञापन
हमीरपुर शहर के लोगों को दिनचर्या के कार्य निपटाने में हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में रविवार को कई जगहों पर बत्ती गुल रही। दिनभर बिजली न होने से बिजली बोर्ड के उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के लोगों को दिनचर्या के कार्य निपटाने में परेशानी पेश आई।
जिला मुख्यालय के डांगक्वाली के पास ट्रांसफार्मर में 12:30 बजे के करीब जोरदार धमाका हो गया और चारों तरफ धुंआ हो गया। धमाका इतने जोर का था कि सभी लोग घरों से बाहर निकल गए। बिजली शाम तीन बजे के बाद बहाल हो पाई। वहीं, पिछले दो दिन से अंधड़ और बारिश के कारण कई जगहों पर बत्ती गुल रही। अकसर जरा सी बारिश में इस तरह की परेशानी शहर में लोगों को पेश आती है। ऐसे में लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है। बिजली बोर्ड हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरव राय ने कहा कि कई बार जंपर जल जाते हैं लेकिन कोई नुकसान नहीं है और बिजली बहाल कर दी गई।