{"_id":"699217a1b0fb0cd945074727","slug":"explosion-during-cylinder-replacement-in-bassi-mother-and-son-injured-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-183705-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस्सी में सिलिंडर बदलने के दौरान धमाका, मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस्सी में सिलिंडर बदलने के दौरान धमाका, मां-बेटा घायल
Mon, 16 Feb 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
बस्सी में गैस सिलिंडर धमाके के बाद नुकसान। स्रोत : जागरूक पाठक
भोरंज/भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बस्सी में शनिवार रात को मकान में गैस सिलिंडर बदलते ही धमाका हो गया। धमाके की चपेट में आने से मां और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रसोई घर का दरवाजा, खिड़कियों के शीशे और कुर्सियों के साथ अन्य सामान को भी काफी नुकसान हुआ है। घायलों को तुरंत भोरंज अस्पताल लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसा शनिवार रात करीब 8:30 बजे हुआ है।
इंद्रजीत डोगरा और उनकी माता सुनीता रसोई घर में थे। खाना बनाते समय सिलिंडर बदलने के दौरान गैस प्रज्वलन के प्रयास में अचानक विस्फोट हो गया। घटना के समय सिलिंडर के समीप मौजूद इंद्रजीत डोगरा एवं उनकी माता सुनीता गैस की लपटों से झुलस गए। उनका चेहरा, हाथ और पैर जले हैं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
भोरंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं, सूचना मिलने के दौरान भोरंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। धमाका इतनी जोर से हुआ कि रसोई घर का ढांचा हिल गया है और कांच के टुकड़े काफी दूर तक जाकर गिरे हैं।
गनीमत यह रही कि आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में नहीं लिया, वरना नुकसान और अधिक हो सकता था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तथ्यों एवं बयान के अनुसार यह एक आकस्मिक हादसा प्रतीत होता है। किसी प्रकार की आपराधिक लापरवाही के संकेत नहीं पाए गए हैं।
कोट
बस्सी में गैस सिलिंडर के धमाके में दो लोग घायल हुए हैं। भोरंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। यहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर